सोनभद्र, अगस्त 16 -- सोनभद्र, संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस विभाग में उत्कृष्ट सेवाओं और उल्लेखनीय ऑपरेशनल कार्यों के लिए सोनभद्र पुलिस के नौ पुलिसकर्मियों को पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह प्रदान किया गया है। इनमें सेवा अभिलेख के आधार पर एक पुलिसकर्मी को स्वर्ण पदक और एक को रजत पदक, जबकि ऑपरेशन के आधार पर सात पुलिसकर्मियों को रजत पदक के लिए चयनित किया गया है। सेवा अभिलेख के आधार पर निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत को स्वर्ण पदक तथा निरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह को रजत पदक प्रदान किया गया। लक्ष्मण पर्वत वर्तमान में वाचक, पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात हैं, जबकि नरेंद्र कुमार सिंह यातायात निरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: स्वतंत्रता दिवस पर नौ पुलिसकर्मियों को सम्मान वहीं ऑपरेशनल कार्यों के आधार पर निरीक्षक शिवप्...