स्वतंत्रता दिवस पर निकाली तिरंगा साइकिल रैली
देहरादून, अगस्त 14 -- देहरादून। 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में क्लेमेंटटाउन मिलिट्री स्टेशन पर 'तिरंगा साइकिल रैली' का आयोजन किया गया। स्टेशन कमांडर ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में सैनिकों, पूर्व सैनिकों, उनके परिवारजनों और बच्चों ने देशभक्ति के उत्साह के साथ भाग लिया। जनसंपर्क अधिकारी (रक्षा) ले. कर्नल चेतन सिंह कबसूड़ी ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, तिरंगे के प्रति सम्मान और वीरों के बलिदान को नमन करना था। रैली के दौरान पूरे सैन्य क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल बना रहा। इसके माध्यम से फिट इंडिया और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश भी दिया गया। यह भी पढ़ें- तिरंगा यात्रा: तिरंगे के रंग में रंगी छावनी, भरी देशभक्ति की हुंकार यह भी पढ़ें- आज देहरादून में तिरंगा रैली, घर से बाहर निकलने से पहले देख लें ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.