स्वतंत्रता दिवस पर नगर निगम ने लिया स्वच्छ-सुंदर प्रयागराज का संकल्प
प्रयागराज, अगस्त 16 -- प्रयागराज। नगर निगम प्रयागराज परिसर में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, गरिमा और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। समारोह का शुभारंभ महापौर एवं नगर आयुक्त ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया। राष्ट्रगान के बाद अधिकारियों, पार्षदों और कर्मचारियों ने स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों व वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि देश की आजादी असंख्य वीरों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र और प्रयागराज के विकास में योगदान देना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। इस अवसर पर नगर निगम परिवार ने स्वच्छ, सुंदर, स्वस्थ एवं विकसित प्रयागराज के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: नगर निगम ने 80 फीट तिरंगे के साथ रैली निकाली स्वतंत्रता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.