मुरादाबाद, अगस्त 17 -- गोल्डन गेट ग्लोबल स्कूल में स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। समारोह की थीम स्वतंत्रता से स्वाभिमान तक-भारत की गौरवशाली यात्रा रही। कार्यक्रम का शुभारंभ तिरंगा फहराकर और राष्ट्रगान के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम, राष्ट्र निर्माण, वीरों के बलिदान और विकसित भारत की झलक प्रस्तुत की। कार्यक्रम में India@2047 के सपनों को भी दर्शाया गया। प्रधानाचार्य डॉ. सचिन घावरी ने विद्यार्थियों को ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ देश के विकास में योगदान देने का संदेश दिया। समारोह ने सभी में राष्ट्रप्रेम और स्वाभिमान की भावना को मजबूत किया। यह भी पढ़ें- आर्यंस इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस यह भी पढ़ें- होली क्रास स्कूल ...