स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति धुनों से गूंजेगी रांची
रांची, अगस्त 6 -- रांची, विशेष संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर झारखंड के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर देशभक्ति धुनें गूंजेंगी। रक्षा मंत्रालय की पहल पर 8 से 15 अगस्त तक स्वतंत्रता दिवस सप्ताह के दौरान देशभर में सशस्त्र बलों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और एनसीसी के समन्वय से विशेष बैंड की प्रस्तुति होगी। इसी कड़ी में रांची के अलबर्ट एक्का चौक पर 9 अगस्त को सीआरपीएफ की विशेष बैंड प्रस्तुति होगी। कार्यक्रम में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। रक्षा मंत्रालय के इस अभियान का उद्देश्य स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्रनायकों को सम्मान देने के साथ लोगों में देशभक्ति की भावना को मजबूत करना है। खासकर नई पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण, अनुशासन और देश के प्रति समर्पण के मूल्यों से जोड़ने पर जोर दिया गया है। अलबर्ट एक्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.