अल्मोड़ा, अगस्त 14 -- मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। केवी में कक्षा दस की छात्रा प्रेरणा जोशी आज दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले कार्यक्रम में शिकरत करेगी। प्रेरणा ने पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर देश के 9300 बच्चों में आठवां स्थान पाया था। प्रेरणा को प्रमाण पत्र और पांच हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। विद्यालय प्रधानाचार्य मीना राणा, कला शिक्षिका रूमाना नाज, कक्षाध्यापिका मीना बिष्ट आदि ने प्रेरणा को शुभकामनाएं दी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...