स्वतंत्रता दिवस पर दमकल विभाग के चार कर्मियों को मिला रजत पदक
हापुड़, अगस्त 18 -- स्वतंत्रता दिवस पर फायर सर्विस सेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले जनपद के दमकल विभाग में तैनात चार फायर कर्मियों को रजत पदक से सम्मानित किया गया था। पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने मंगलवार को प्रशंसा चिंह लगाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। दमकल विभाग में बेहतर सेवा देने वाले पुलिस कर्मियों को स्वतंत्रता दिवस पर पदक दिया गया था। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने दमकल विभाग में तैनात लीडिंग फायरमैन शीशपाल सिंह, फायरमैन सतीश कुमार, ज्ञानेंद्र सिंह और फायर सर्विस के चालक परवीन सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस के महानिदेशक द्वारा प्रदत्त सराहनीय योगदान के लिए प्रशंसा चिन्ह (रजत) पदक लगाकर और उन्हें प्रदान कर सभी को बधाई व शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर दमकल विभाग के मुख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.