स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे से सराबोर रही इत्रनगरी, गूंजे वंदेमातरम् और भारत माता के जयकारे
कन्नौज, अगस्त 16 -- कन्नौज, संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को पूरा कन्नौज तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया। सरकारी, अर्द्धसरकारी और निजी संस्थानों में शान से राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। स्कूलों से छात्र-छात्राओं ने वंदेमातरम् और भारत माता की जय के उद्घोष के साथ प्रभात फेरियां निकालीं। विद्यालयों में देशभक्ति गीत, नृत्य, नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने माहौल को राष्ट्रभक्ति से भर दिया। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित मुख्य समारोह में समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण और जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान वीर नारियों और शहीदों के परिजनों को अंगवस्त्र व पुष्पमाला भेंट कर सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों को भी सम्मान मिला। शहर के शहीद चंद्रभान सिंह मेमोरियल एकेडमी, अशोक दुबे इंटर कॉले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.