स्वतंत्रता दिवस पर छिबरामऊ में क्विज विजेताओं को मिला सम्मान
कन्नौज, अगस्त 16 -- छिबरामऊ, संवाददाता। मां भगवती महाविद्यालय सलेमपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित क्विज प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। महाविद्यालय के प्रबंधक सचिन दुबे ने विजेताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में सामान्य ज्ञान, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती हैं। प्रतियोगिता में बीएससी की छात्रा कशिश ने प्रथम, बीएड की अर्चना सिंह ने द्वितीय और बीएड छात्र हिमांशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।बीएससी की प्रतिज्ञा चतुर्थ, दीपेंद्र सिंह पांचवें और अर्पित छठे स्थान पर रहे। बीएससी प्रथम वर्ष के संदीप कुमार ने सातवां स्थान हासिल किया।आर्यन तिवारी और एमएससी की छात्रा अनन्या प्रजापति संयुक्त रूप से आठवें स्थान पर रहे। यह भी पढ़ें- Kannauj News: छिबराम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.