गुमला, अगस्त 13 -- गुमला, संवाददाता। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर स्वतंत्रता दिवस के दिन जिले के तीन विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर आमसभा आयोजित की जाएगी। 15 अगस्त को दिन के11 बजे से दोपहर एक बजे तक होने वाली आमसभा में मतदाताओं को एसआईआर की प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी। इस निमित जिला प्रशासन ने आदेश निर्गत करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दी है। जानकारी के मुताबिक आमसभा में मतदाताओं की आपत्तियों, शिकायतों और सुझावों को दर्ज किया जाएगा। इसे लेकर जिले के सभी सुपरवाइजर को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। सुपरवाइजर अपने क्षेत्र के बूथों पर आमसभा की जानकारी ग्रामीणों और मतदाताओं को दे रहे हैं। प्रशासन का उद्देश्य आमसभा के माध्यम से एसआईआर प्रक्रिया को लेकर लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाना और मतदाता सूची से संबंधित ...