बरेली, अगस्त 17 -- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित क्रॉस कंट्री दौड़ में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। बालक वर्ग की 5000 मीटर और बालिका वर्ग की 3000 मीटर दौड़ में कुल 266 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। बालक वर्ग में रितिक और बालिका वर्ग में आशी यादव ने प्रथम स्थान हासिल कर बाजी मारी। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर जिला प्रशासन एवं खेल विभाग के संयोजन में शनिवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम की सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक पर क्रॉस कंट्री रेस आयोजित हुई। शुभारंभ क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी चंचल मिश्रा ने किया। प्रतियोगिता में 221 बालक और 45 बालिकाओं समेत कुल 266 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। यह भी पढ़ें- उन्मित और पुष्पा ने जीती पांच किमी क्रॉस कंट्री रेस विजेता खिलाड़ियों को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी चंचल मिश्रा, अंतरर...