स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित होगी पांच किमी की क्रास कंट्री दौड़
लखनऊ, अगस्त 11 -- लखनऊ, संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खेल विभाग, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में क्षेत्रीय खेल कार्यालय लखनऊ द्वारा 15 अगस्त को बालक व बालिका वर्ग की पांच किलोमीटर क्रॉस कंट्री दौड़ आयोजित की जायेगी। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी (लखनऊ मंडल) डॉ. अतुल सिन्हा ने बताया कि यह रेस 15 अगस्त को सुबह साढ़े छह बजे खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश के मुख्य गेट से प्रारंभ होगी। इसके बाद दौड़ नेशनल पीजी कॉलेज, सिकन्दर बाग चौराहा से बायें मुड़कर निशातगंज, गोमतीपुल पार करके बंधे से होते हुए हनुमान सेतु पुल, सुभाष चौराहा से बायें मुड़कर केडी सिंह बाबू स्टेडियम के पहले गेट पर समाप्त होगी। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: स्वतंत्रता दिवस पर होगी क्रॉस कंट्री रेस उन्होंने बताया कि बालक और बालिका दोनों वर्गों में प्रथम से लेकर छठा स्थान प्राप्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.