एटा, अगस्त 11 -- शहर की शान कहे जाने वाले ऐतिहासिक घंटाघर को नगर पालिका ने एक नया और बेहद आकर्षक रूप दे दिया है। जीर्णोद्धार के बाद अब घंटाघर में देश की आजादी के संघर्ष और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन दर्शन पर आधारित भव्य प्रदर्शनी बनकर पूरी तरह तैयार हो चुकी है। नगर पालिका जल्द ही नए स्वरूप वाले घंटाघर का शुभारंभ करने जा रही है। शहर के लोगों, छात्र-छात्राओं और बाहर से आने वाले पर्यटकों को यह प्रदर्शनियां को दिखाने के लिए नगर पालिका जल्द ही व्यवस्थित समय सारणी जारी करेगी। इससे लोग बिना किसी अव्यवस्था के आजादी के इतिहास को करीब से देख और समझ सकेंगे। वहीं युवा पीढ़ी और शहरवासियों के लिए यह आधुनिक घंटाघर एक बेहतरीन सेल्फी पॉइंट के रूप में उभरकर सामने आएगा। इसकी खूबसूरत बनावट और लाइटिंग इसे शहर का सबसे पसंदीदा स्पॉट बना देगी। इस बार स्वत...