स्वतंत्रता दिवस पर अलर्ट, सेंट्रल से दिल्ली को पार्सल बुकिंग बंद
कानपुर, अगस्त 11 -- कानपुर। रेल प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर कानपुर या फिर प्रयागराज मंडल के स्टेशनों से दिल्ली और उसके आसपास के स्टेशनों पर बुक होकर जाने वाले पार्सल या लीजयान की बुकिंग पर रोक लगा दी है। यह रोक 12 से 15 अगस्त तक रहेगी। लालकिला में झंडारोहण के मद्देनजर किए गए हाईअलर्ट के तहत रेलवे ने यह पाबंदी लगाई है। कुल मिलाकर इस अवधि में कोई व्यक्ति कानपुर सेंट्रल से दिल्ली और उसके आसपास के स्टेशनों पर अपने माल को रेलवे में बुकिंग नहीं करा सकेगा। एनसीआर पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि कानपुर सेंट्रल से नई दिल्ली, दिल्ली जंक्शन, हजरत निजामुद्दीन, आनंदविहार टर्मिनल, दिल्ली सराय रोहिल्ला से आने-जाने वाले पार्सल यातायात पर प्रतिबंध लगा दिया। यह भी पढ़ें- जंक्शन से चार दिन दिल्ली के लिए पार्सल बुकिंग नहीं इसका मतलब कोई भी लीज पार्सलयान इन स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.