स्वतंत्रता दिवस को लेकर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा अभियान
देहरादून, अगस्त 14 -- रुड़की। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर शुक्रवार को पुलिस और बम डिस्पोजल स्क्वॉड (बीडीएस) की टीम ने लक्सर और रुड़की रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने रेलवे स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म और यात्रियों के सामान की गहनता से जांच की। संदिग्ध वस्तुओं और लावारिस सामान पर विशेष नजर रखी गई। सुरक्षा टीम ने स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों से भी बातचीत कर उन्हें सतर्क रहने की अपील की। यात्रियों से कहा गया कि यदि उन्हें स्टेशन परिसर या ट्रेन में कोई संदिग्ध वस्तु अथवा लावारिस सामान दिखाई दे तो उसे छुएं नहीं और तत्काल रेलवे स्टेशन पर मौजूद पुलिस या सुरक्षा कर्मियों को इसकी सूचना दें। यह भी पढ़ें- Bagpat News: स्वतंत्रता दिवस: 5 जोन 13 सेक्टरों में बांटा गया जिला टीम ने यात्रियों को स्वतंत्रता दिवस के दौरान सुरक्षा व्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.