जौनपुर, अगस्त 15 -- जौनपुर, संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जौनपुर जंक्शन पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। शुक्रवार को आरपीएफ और जीआरपी ने स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। सर्कुलेटिंग एरिया सहित सभी प्लेटफार्म पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई। रेलवे स्टेशन पर विशेष सुरक्षा एवं चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्मों, प्रवेश व निकास द्वारों, फुट ओवरब्रिज, यात्री प्रतीक्षालयों, टिकट काउंटर, सर्कुलेटिंग एरिया, अन्य संवेदनशील स्थानों पर सघन तलाशी चलाया। स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों के सामान और लावारिस वस्तुओं की जांच की गई। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी इंस्पेक्टर अजय कुमार, जीआरपी थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि 15 अगस्त के राष्ट्रीय पर्व को देखते हुए स्टेशन परिसर और ट्रेनों में आरपीए...