रुडकी, अगस्त 12 -- रुड़की, संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस को लेकर बॉर्डरों और प्रमुख चेकपोस्टों पर पुलिस ने अभी से निगरानी बढ़ा दी है। नारसन बॉर्डर से लेकर काली नदी चेकपोस्ट, मंडावर बॉर्डर, बालावाली बॉर्डर और खानपुर बॉर्डर पर बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस संदिग्ध ‌व्यक्तियों और वाहनों पर विशेष नजर रख रही है। बुधवार शाम पुलिस ने सभी प्रमुख बॉर्डरों और चेकपोस्टों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने दूसरे राज्यों से आने वाले वाहनों को रोककर उनकी तलाशी ली। वाहन चालकों और यात्रियों से पूछताछ करने के साथ ही दस्तावेजों की भी जांच की गई। यह भी पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस को लेकर सीमा पर अलर्ट, बढ़ी चौकसी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...