बुलंदशहर, अगस्त 13 -- स्वतंत्रता दिवस को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह सतर्क है। जिला मुख्यालय समेत सभी स्थानों पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जिलेभर में संवेदनशील स्थानों को चिन्हित करते हुए विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों एवं संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। सार्वजनिक स्थानों पर सादा कपड़ों में पुरुष और महिला पुलिसकर्मियों की डयूटी लगाई गई है। बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए पुलिस अधिकारी लगातार गश्त कर रहे हैं। गौरतलब है कि राजधानी दिल्ली के नजदीक होने के चलते बुलंदशहर की गिनती संवेदनशील क्षेत्रों में होती है। यह भी पढ़ें- Hapur News: स्वतंत्रता दिवस पर जनपद में कड़ी की जाए सुरक्षा व्यवस्था:डीआईजी वैसे भी सामरिक महत्व का नरौ...