हापुड़, अगस्त 15 -- स्वतंत्रता दिवस को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग सम्पन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह के निर्देशन में जनपद भर में विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस की टीमों ने प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले बजारों, बस स्टैंड, जनपद की सीमाओं और संवेदनशील स्थानों पर गश्त बढ़ाकर संदिग्ध लोगों और वाहनों की चेकिंग की। हालांकि कोई संदिग्ध नहीं मिला। नगर के रेलवे स्टेशन पर बम निरोधक दस्त के साथ पुलिस टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। शुक्रवार की शाम को सीओ सिटी अनीता चौहान, थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान पुलिस टीम और बम निरोधक दस्ते के साथ रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: स्वतंत्रता दिवस को लेकर र...