लातेहार, अगस्त 4 -- लातेहार, प्रतिनिधि। स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के उपलक्ष्य में एसएसबी 32वीं बटालियन द्वारा मंगलवार को मिनी मैराथन दौड़ एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व बटालियन के कमांडेंट राजेश सिंह ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत डालडा फैक्ट्री स्थित बटालियन मुख्यालय में आयोजित जन-जागरूकता सभा से हुई, जिसमें अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों, जवानों तथा स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को पूरे उत्साह, गरिमा और व्यापक जनसहभागिता के साथ मनाने का संकल्प लिया। इसके पश्चात बटालियन मुख्यालय से मिनी मैराथन दौड़ का शुभारंभ किया गया। यह दौड़ नवरंग चौक सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होकर पुनः मुख्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। यह भी पढ़ें- 15 अगस्त पर परिवार संग घूम आएं दिल्ली ...