स्वतंत्रता दिवस को लेकर उच्च विद्यालय चकमा में बैठक संपन्न
पूर्णिया, अगस्त 12 -- जानकीनगर, एक संवाददाता। बनमनखी प्रखंड के जानकीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चकमका ओपी के अधीन उच्च विद्यालय महाराजगंज-वन चकमा में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. संजीव कुमार ने की। बैठक में प्रधानाध्यापक डॉ. संजीव कुमार ने कहा कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज पूरे सम्मान के साथ फहराया जाएगा। झंडोत्तोलन के बाद विद्यालय में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही विद्यार्थियों के बीच पारितोषिक वितरण भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शिक्षक, विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य एवं स्थानीय लोग मिलकर आवश्यक तैयारियां पूरी करेंगे। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: स्वतं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.