नई दिल्ली, अगस्त 15 -- भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले पर आयोजित किए गए कार्यक्रम से लोकसभा और राज्यसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे अनुपस्थित रहे। पिछले सालों में भी राहुल गांधी समेत कांग्रेस नेताओं ने इस कार्यक्रम से दूरी बनाई थी। इस बार सरकार की ओर से रक्षा मंत्रालय ने कांग्रेस पार्टी को उनकी पूर्व की यूपीए सरकारों के दौरान पूर्व विपक्षी नेताओं जैसे सुषमा स्वराज, अरुण जेटली को ऐसे कार्यक्रमों में बिठाए गए जगहों की लिस्ट भेजी थी और बताया था कि तब विपक्षी नेताओं को कहां बिठाया जाता था। सीएनएन-न्यूज 18 ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि डिफेंस मिनिस्ट्री ने कांग्रेस के बड़े नेताओं के साथ एक लिस्ट के साथ संपर्क साधा था। इसमें कांग्रेस की पिछली सरकारों के सिटिंग अरेंजमेंट की बात थी। हालांकि, कांग्रेस ने...