स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर नोएडा एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ाई
नोएडा, अगस्त 8 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा समेत अन्य संवेदनशील स्थानों की निगरानी बढ़ा दी गई है। यहां आने-जाने वाले हर व्यक्ति की गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। अधिकारी के मुताबिक एहतियात के तौर पर चप्पे-चप्पे की निगरानी की जा रही है। एयरपोर्ट परिसर के अंदर अतिरिक्त पुलिसबल की तैनाती कर दी गई है। शनिवार को दानापुर, एयरपोर्ट के पास स्थित गोलचक्कर समेत अन्य स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा। वाहनों को चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया गया।नोएडा एयरपोर्ट से 15 जून से उड़ानें शुरू हो चुकी हैं। आगामी अक्तूबर में अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी शुरू होने की संभावना है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सख्त की जाएगी। एयरपोर्ट परिसर के अंदर प्रवेश के बाद बने सर्किल पर पुलिस बल तैनात है, जो यहां आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.