सराईकेला, अगस्त 17 -- सरायकेला। सिस्टर निवेदिता इंग्लिश मीडियम स्कूल सरायकेला में देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य, सभी शिक्षक एवं छात्र उपस्थित रहे। पूरे विद्यालय परिसर में राष्ट्रीय पर्व की उमंग और देशभक्ति का वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व, देश के स्वतंत्रता सेनानियों, राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों पर भाषण प्रस्तुत किए। छात्रों ने उत्साह और खुशी के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया। राष्ट्र के प्रति सम्मान, प्रेम और समर्पण की भावना व्यक्त की। कार्यक्रम ने छात्रों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत किया।इस यह भी पढ़ें- Saraikela News: जिला मुख्यालय स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में 80वां स्वतंत्...