स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डीएवी विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
पाकुड़, अगस्त 16 -- महेशपुर, एक संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डीएवी विद्यालय महेशपुर में शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज फहराने एवं राष्ट्रगान के साथ हुई। मुख्य अतिथि के रूप में बीडीओ डॉ़ सिद्धार्थ शंकर यादव, थाना प्रभारी रवि शर्मा, एएसआई अजय कुमार महतो एवं दुलाल चंद्र यादव उपस्थित थे। विद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य, भाषण, कविता पाठ एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। नन्हे-मुन्ने बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण बढ़ाया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से देशभक्ति, एकता और राष्ट्रीय गौरव का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- Pakur ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.