स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग
प्रयागराज, अगस्त 14 -- प्रयागराज। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को प्रयागराज जंक्शन पर जीआरपी और आरपीएफ ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सघन चेकिंग अभियान चलाया। प्लेटफॉर्म से लेकर सर्कुलेटिंग एरिया, यात्री हाल और पार्सल घर तक पुलिस टीमों ने जांच की। इस दौरान संदिग्ध वस्तुओं और लावारिस सामान पर विशेष नजर रखी गई। बीडीएस क्यूआरटी टीम और खोजी कुत्ता ने भी चेकिंग में हिस्सा लिया। चेकिंग अभियान के बाद हर घर तिरंगा अभियान के तहत रेलवे स्टेशन प्रयागराज जंक्शन पर तिरंगा यात्रा भी निकाली गई। पुलिस और सुरक्षा बलों के जवान हाथों में तिरंगा लेकर स्टेशन परिसर में निकले। तिरंगा यात्रा के जरिए यात्रियों और आम लोगों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रध्वज के सम्मान और देशभक्ति का संदेश दिया गया। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: स्वतंत्रता दिवस को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.