स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कहलगांव में शहीदों को किया नमन
भागलपुर, अगस्त 15 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। नागरिक विकास समिति, कहलगांव की ओर से स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को गांगुली पार्क में शहीदों की स्मृति में 'शहीदों को नमन' कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने कहा कि देश की स्वतंत्रता अनगिनत वीर सपूतों के संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। शहीदों के त्याग और उनके आदर्शों को सदैव स्मरण रखना तथा आने वाली पीढ़ियों तक उनके बलिदान की गाथा पहुंचाना हम सभी का दायित्व है। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित और दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धांजलि दी और देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.