स्वतंत्रता दिवस की तैयारी तेज, जगदीशपुर में एसडीओ ने की समीक्षा बैठक
आरा, अगस्त 6 -- जगदीशपुर, निज संवाददाता। 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर गुरुवार को अनुमंडल कार्यालय, जगदीशपुर में अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में समारोह के सफल, गरिमामय एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर सभी आवश्यक तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक के दौरान ध्वजारोहण कार्यक्रम, परेड, समारोह स्थल की साफ-सफाई, विधि-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पेयजल, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, स्वास्थ्य सुविधाएं तथा अग्निशमन व्यवस्था समेत विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई। अनुमंडल पदाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ समय पर सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Garhwa News: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर प्रखंड स्तरीय बैठक क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.