स्वतंत्रता दिवस: विजय ने किया 'स्वर्ण अंगूठी योजना' का ऐलान, किसे मिलेगा लाभ; जेन-जी को वणक्कम
नई दिल्ली, अगस्त 15 -- तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने चेन्नई स्थित फोर्ट सेंट जॉर्ज परिसर में ध्वजारोहण कर बतौर मुख्यमंत्री अपना पहला स्वतंत्रता दिवस भाषण दिया। अपने इस ऐतिहासिक संबोधन की शुरुआत उन्होंने जेन जी (Gen Z) को विशेष रूप से वणक्कम (नमस्कार) के साथ की। उन्होंने कहा, "दुनिया भर में बसे मेरे सभी तमिल रिश्तेदारों और मेरे जेन जी दोस्तों आप सभी को मेरा वणक्कम।" अपने भाषण में मुख्यमंत्री विजय ने प्रशासनिक मामलों में केंद्र सरकार को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य के अधिकारों और हितों के खिलाफ जाने वाली किसी भी केंद्रीय नीति का उनकी सरकार पुरजोर विरोध करेगी। विजय ने कहा, "हम भ्रष्टाचार मुक्त सरकार स्थापित करने के मिशन मोड में काम कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि हमारी जनता भ्रष्टाचार के प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.