खगडि़या, अगस्त 3 -- खगड़िया । नगर संवाददाता 80वें स्वतंत्रता दिवस के सफल आयोजन को लेकर डीएम विक्रम वीरकर एवं एसपी भानू प्रताप सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि मुख्य राष्ट्रीय ध्वजारोहण समारोह 15 अगस्त को प्रात: 09:00 बजे जेएनकेटी इंटर स्तरीय विद्यालय मैदान, खगड़िया में आयोजित होगा। समारोह के दौरान राष्ट्रीय संदेशों से युक्त छह बड़े बैलून गुच्छों की व्यवस्था जिला नजारत शाखा द्वारा की जाएगी, जबकि नगर परिषद, खगड़िया आवश्यक सहयोग प्रदान करेगा। बैठक में विभिन्न सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वजारोहण का समय भी निर्धारित किया गया। इसके अनुसार समाहरणालय में प्रात: 10:10 बजे, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण में 10:25 बजे, अनुमंडल कार्यालय में 10:35 बजे, पुलिस केन्द्र में 10:55 बजे तथा जिला परिषद कार्याल...