चंदौली, दिसम्बर 3 -- चंदौली, संवाददाता । देश के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद की जयंती बुधवार को कांग्रेसजनों ने जिलाध्यक्ष अरूण द्विवेदी की अध्यक्षता में चंद्रा त्रिपाठी भवन स्थित जिला कार्यालय पर मनायी। इस दौरान उनके तैलचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। साथ ही उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। वहीं उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि प्रथम राष्ट्रपति बाबू राजेंद्र प्रसाद सभी के आदर्श हैं। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में महात्मा गांधी के साथ सक्रिय भूमिका निभाई। वह बेहद ईमानदार, सरल और आदर्शवादी नेता थे। भारत के संविधान निर्माण में उनका महत्वपूर्ण योगदान था। जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि आज की राजनीति में महात्मा गांधी, राजेंद्र प्रसाद, पंडित नेहरू जैसे नेता विरले ही मिलेंगे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.