शाहजहांपुर, मार्च 30 -- शाहजहांपुर। अखिल भारतीय जन विकास मंच भारत के तत्वावधान में रविवार को "स्वतंत्रता आंदोलन चिंगारी दिवस" मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने 29 मार्च 1857 को मंगल पांडे द्वारा शुरू किए गए विद्रोह को याद किया।निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर मुनीश सिंह परिहार ने कहा कि इसी दिन स्वतंत्रता संग्राम की पहली चिंगारी जली थी। प्रोफेसर डॉ. आदर्श पांडे ने स्वतंत्रता को बनाए रखने के लिए नैतिक जिम्मेदारी निभाने पर जोर दिया। डॉ. मृदुल शुक्ला ने अमर बलिदानियों के सपनों का भारत बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजू सिंह बग्गा ने की। इस दौरान आर्यन सिंह परिहार, अजय कुमार कोवि, अतुल चतुर्वेदी, यश सिंह बग्गा, प्रकाश शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने मंगल पांडे के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.