भभुआ, अगस्त 11 -- विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार से तिरंगा फहराने तक निभाई अहम भूमिका आजादी की लड़ाई में कई बार जेल गए, भूकंप पीड़ितों की सेवा भी की (पेज चार की बॉटम खबर) भभुआ, नगर संवाददाता। सदर प्रखंड के अखलासपुर गांव निवासी स्वतंत्रता सेनानी किशोरीरमण प्रसाद सिंह का जीवन देश की आजादी के लिए संघर्ष, त्याग और समाजसेवा की मिसाल रहा। उनका जन्म वर्ष 1916 में हुआ था। वर्ष 1930 में कांग्रेस से जुड़ने के बाद उन्होंने भभुआ क्षेत्र में स्वतंत्रता आंदोलन को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह भी पढ़ें- Begusarai News: खुदीराम बोस की शहादत को किया नमनस्वतंत्रता आंदोलन में योगदान विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार, मादक पदार्थों की दुकानों पर धरना-सत्याग्रह और जनजागरण अभियान में वह लगातार सक्रिय रहे। उस दौर में भभुआ के समीप सिवों गांव में कांग्रेस का आश्रम स...