जौनपुर, मार्च 3 -- मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। जनपदीय उमरवैश्य समिति जौनपुर की बैठक कटरा स्थित एक पैलेस में हुई, जिसमें सात मार्च को होने वाले चतुर्थ निःशुल्क स्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह की तैयारियों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम की रूपरेखा, पंजीकरण, भोजन, सुरक्षा, स्वागत तथा मंच संचालन जैसी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां तय की गईं। चेयरमैन कपिल मुनि उमरवैश्य ने कहा कि सामूहिक विवाह सामाजिक एकता और सादगी का संदेश देते हैं। पदाधिकारियों से अपने दायित्व जिम्मेदारी से निभाने को कहा गया। बैठक में समिति के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। समारोह को गरिमा के अनुरूप भव्य तथा सुव्यवस्थित ढंग से कराने का निर्णय हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.