कौशाम्बी, मार्च 12 -- कोखराज थाना क्षेत्र के अयाजमऊ गांव की विमला देवी ने बताया कि 10 मार्च को पारिवारिक बातों को लेकर बेटा उमेश गाली-गलौज करने लगा। पति रामआसरे व बहू जानकी देवी ने भी उसका साथ दिया। विरोध करने पर तीनों ने मिलकर पिटाई शुरू कर दी। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायल का मेडिकल करा दी है। थाना प्रभारी सीबी मौर्य ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.