मधेपुरा, अप्रैल 22 -- घैलाढ़ संवाद सूत्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घैलाढ़ में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा आशा कार्यकर्ताओं को स्वजनगणना को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि प्रखंड के प्रत्येक व्यक्ति का स्वजनगणना हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। बीडीओ ने आशा कार्यकर्ताओं से कहा कि वे न केवल अपने क्षेत्र के लोगों का स्वजनगणना कराएं, बल्कि अपने आसपास के लोगों और सगे-संबंधियों को भी इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने बताया कि इस कार्य को सुगम बनाने के लिए प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक के माध्यम से आशा कार्यकर्ताओं के व्हाट्सएप ग्रुप में लिंक उपलब्ध कराया गया है।अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि प्रतिदिन किए गए स्वजनगणना की संख्या की रिपोर्ट जिला स्तर पर भेजी जाएगी। यह भी पढ़ें- सुपौल : डहरिया पंचायत में स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.