चंदौली, मई 7 -- चंदौली। भारत सरकार की ओर से जनगणना के सुचारू संचालन के लिए स्वगणना एचएलओ चरण जनगणना-2027 प्रक्रिया निर्धारित की गयी है। इस क्रम में 7 से 21 मई के मध्य अभियान चलाकर स्वगणना प्रक्रिया की जाएगी। सीडीओ आर जगत साईं ने सभी जिला स्तरीय अधिकारी, विभागाध्यक्ष, कार्यालयाध्यक्ष, कर्मचारियों एवं सभी निकायों में स्व गणना कराने का निर्देश दिया है। बुधवार को डीपीआओ नीरज सिन्हा ने प्रत्येक ब्लाक से एक प्रधान, एक सचिव एवं सभी कन्सलटिंग इंजीनियर एवं कार्यालय के सभी स्टॉफ के साथ स्व गणना कराने के लिए बैठक कर आवश्यक निर्देश दिया है। वहीं 7 मई को प्रारम्भ होने वाले स्व गणना के बारे में जानकारी दी। यह भी पढ़ें- जनगणना-2027 को प्रशासन सक्रिय, स्व-गणना पर जोर यह भी पढ़ें- स्वगणना की तैयारी: दफ्तरों में हेल्प डेस्क, कारोबारी से लेकर छात्रों तक को ...