आजमगढ़, मई 5 -- सगड़ी, हिन्दुस्तान संवाद। अजमतगढ़ ब्लाक सभागार में मंगलवार को खंड विकास अधिकारी जितेंद कुमार मिश्र की अध्यक्षता में सचिवों, रोजगार सेवकों सहित अन्य कर्मचारियों को स्व जनगणना का प्रशिक्षण दिया गया। 7 मई से 21 मई तक सभी लोग अपने मोबाइल एप से स्व जनगणना कर सकते हैं। मास्टर ट्रेनर एजाज अहमद रासिद एवं विपिन प्रजापति ने बताया कि देश में पहली बार डिजिटल जनगणना की जा रही है। जिसमें प्रत्येक व्यक्ति को स्वयं की जनगणना करने से प्रगणक को काफी सहूलियत होगी। साथ ही सरकार को भी विकास की योजनाओं को बनाने में सहायता मिलेगी। इस बार जनगणना में 33 प्रश्न पूछे जाएंगे। यह भी पढ़ें- जिम्मेदारियों के साथ जनगणना का कार्य करें लोग अपनी जनगणना खुद कर सकते हैं। 12 डिजिट का आईडी कोड लिखकर रख लें। जिससे जब प्रगणक 22 मई से 20 जून तक घर-घर पहुंचें तो 12 अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.