स्वच्छ हवा की मुहिम में प्रयागराज का जहांगीराबाद वार्ड को राष्ट्रीय पुरस्कार
प्रयागराज, सितम्बर 7 -- प्रयागराज। स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत कराए गए वार्ड स्तरीय सर्वेक्षण में जहांगीराबाद वार्ड का चयन राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए किया गया है। महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी और नगर आयुक्त साईं तेजा केंद्र सरकार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से सोमवार को पुरस्कार प्राप्त करेंगे। पुरस्कार लेने के लिए महापौर और नगर आयुक्त रविवार रात प्रयागराज एक्सप्रेस से नई दिल्ली रवाना हो गए। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत देशभर के 130 शहरों के सभी वार्डों में कराए गए इस सर्वेक्षण का उद्देश्य स्वच्छ वायु के लिए स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना, वार्डों के बेहतर प्रदर्शन को प्रोत्साहित करना और नागरिकों को वायु प्रदूषण के प्रति जागरूक करना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.