स्वच्छ-हरित विद्यालय रेटिंग की इंट्री में सुस्ती बरत रहे हैं विद्यालय
बेगुसराय, अगस्त 26 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। शिक्षा मंत्रालय सरकार की महत्वाकांक्षी पहल 'स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग (एसएचवीआर) 2026-27' को लेकर जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग पूरी तरह सक्रिय हो गया है।
पंजीकरण प्रक्रिया जिला कार्यक्रम अधिकारी (प्राथमिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा अभियान) ने जिले के सभी प्रखंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि 30 अगस्त तक सभी सरकारी, सहायता प्राप्त तथा निजी विद्यालयों का पंजीकरण और ऑनलाइन डाटा प्रविष्टि हर हाल में पूरी कराई जाए। हालांकि विद्यालय के एचएम की ओर से इसमें सुस्ती बरती जा रही है। शिक्षा विभाग के ताजा आंकड़ों (24 अगस्त 2026) के मुताबिक जिले के प्रखंडों में रेटिंग प्रक्रिया की रफ्तार बेहद असंतोषजनक है। जिले मेंअबतक 53 प्रतिशत विद्यालयों में इंट्री का कार्य पेंडिंग है। रिपोर्ट के मुताबिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.