मेरठ, सितम्बर 30 -- स्वच्छ हरित विद्यालय पुरस्कार वर्ष 2026-27 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण एवं सहभागिता को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक ने समस्त वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के विद्यालयों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश प्रसाद शुक्ल की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि स्वच्छ हरित विद्यालय पुरस्कार के अंतर्गत जनपद के सभी पूर्व-पंजीकृत विद्यालयों का अनिवार्य रूप से पंजीकरण एवं सहभागिता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद कुछ विद्यालयों की ओर से अभी तक पंजीकरण एवं सहभागिता की प्रक्रिया पूरी नहीं की गई है।

पंजीकरण की अंतिम तिथि पत्र में निर्देश दिया गया है कि 30 सितंबर को सुबह 10 बजे तक विद्यालय स्वच्छ हरित विद्यालय पुरस्कार के लिए पंजीकरण एवं सहभागिता का कार्य पूर्ण कर इसकी सूच...