हापुड़, मई 12 -- बढ़ती गर्मीके बीच नगर पालिका परिषद ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में बेहतर प्रदर्शन के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। नगर को साफ और प्रदूषण मुक्त बनाए रखने के लिए पालिका ने जमीनी स्तर पर व्यापक अभियान शुरू कर दिया है। पालिका द्वारा शहर की सफाई व्यवस्था को मजबूत करते हुए वॉटर स्प्रिंकलर, एंटी स्मॉग गन और नियमित रोड स्वीपिंग का सहारा लिया जा रहा है। इन उपायों से सड़कों पर उड़ने वाली धूल को नियंत्रित करने के साथ-साथ एयर क्वालिटी को बेहतर बनाए रखने की कोशिश की जा रही है। स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत कुल 12,500 अंकों की प्रतिस्पर्धा में से 2,000 अंक गार्बेज फ्री सिटी, ओडीएफ और वाटर प्लस जैसी श्रेणियों के लिए निर्धारित हैं। इन्हीं महत्वपूर्ण बिंदुओं पर पालिका विशेष ध्यान दे रही है। शहर के सभी वार्डों में घर-घर से कूड़ा उठाने की व्यवस्थ...