स्वच्छ सर्वेक्षण मुहिम में प्रदेश में दूसरे पायदान पर अलीगढ़
अलीगढ़, मई 10 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। स्वच्छता सर्वेक्षण की मुहिम के शुरुआती चरण में नगर निगम को बड़ी सफलता मिली है। फीडबैक देने के मामले में नगर निगम प्रदेश में दूसरे पायदान पर आया है। एक लाख से अधिक नागरिकों ने स्वच्छता के प्रति सकारात्मक फीडबैक दिया है। स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर 90 वार्डों में 210 कूड़ा प्वाइंट को समाप्त कराया गया। स्वच्छता सर्वेक्षण में रैंकिंग बेहतर आए इसको लेकर सफाई व्यवस्था में और बदलाव किया जा रहा है। मैकेनिकल सफाई, रोड स्वीपिंग के साथ सड़क किनारे से कचरा उठाने को मशीनें लगाई जाएंगी। स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर रैंकिंग दिलाने को लेकर नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने सफाई एजेंसियों व नगर निगम स्वास्थ्य विभाग के साथ नगर निगम सेवाभवन में बैठक की। कहा कि शहर में 210 कूड़ा प्वाइंट समाप्त कराए गए और एक लाख से अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.