गोरखपुर, फरवरी 5 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। स्वच्छ भारत मिशन-नगरीय के अंतर्गत गोरखपुर को केंद्र बनाकर प्रदेश भर में स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारियों को सुदृढ़ करने के लिए मंडलवार प्रशिक्षण कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 06 फरवरी से 20 फरवरी तक चलेगा। राज्य मिशन निदेशालय, स्वच्छ भारत मिशन-नगरीय, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ द्वारा नगर निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों के अधिकारियों को प्रशिक्षण में भाग लेने के निर्देश दिए गए हैं। आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के लिए डॉक्यूमेंटेशन और फील्ड असेसमेंट की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। इसके तहत सभी नगरीय निकायों को मंडल स्तर पर प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रत्येक मंडल के मुख्यालय पर आयोजित होगा, जिसमें स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.