स्वच्छ सर्वेक्षण टीम के आते ही पटरी पर लौटी शहर की सफाई व्यवस्था
भागलपुर, मई 26 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम क्षेत्र में स्वच्छ सर्वेक्षण की टीम के आगमन के साथ ही शहर की सफाई व्यवस्था में बड़ा सुधार देखने को मिल रहा है। लगातार मिल रही चेतावनियों के बाद आखिरकार शहर की सफाई व्यवस्था पटरी पर लौट आई है। इसका सबसे बड़ा असर रविवार को देखने को मिला, जब अमूमन सुस्त रहने वाले सफाई अमले ने दिन भर तत्परता दिखाते हुए समय पर कचरे का उठाव सुनिश्चित किया। इससे पहले तक शहर में 'संडे इफेक्ट' साफ नजर आता था। रविवार के दिन केवल मुख्य सड़कों से ही कचरा उठाया जाता था, जिससे तंग गलियों में गंदगी पसरी रहती थी। रविवार को कचरा न उठने के कारण सोमवार को कचरे का लोड अत्यधिक बढ़ जाता था, जिससे सप्ताह के पहले दिन पूरी सफाई व्यवस्था चरमरा जाती थी। इस बार रविवार को भी शत-प्रतिशत कचरा उठाव होने के कारण सोमवार को होने वाली अव्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.