स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर नगर निगम का विशेष सफाई अभियान
रुडकी, मई 2 -- रुड़की, संवाददाता। नगर निगम की ओर से शहर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। नगर आयुक्त राकेश चंद तिवारी के नेतृत्व में निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने इस अभियान में भाग लिया। अभियान की शुरुआत नगर निगम परिसर से हुई, जो नहर पटरी होते हुए गणेशपुर पुल तक चलाया गया। अभियान के दौरान सड़कों, नालियों और सार्वजनिक स्थलों की व्यापक सफाई की गई। विशेष रूप से नीले पुल के समीप स्थित पार्क में भी सफाई अभियान चलाकर कूड़ा-कचरा हटाया गया। कर्मचारियों ने झाड़ू लगाकर और कचरा उठाकर क्षेत्र को स्वच्छ बनाने का प्रयास किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.