प्रयागराज, फरवरी 9 -- केंद्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण टीम के आने से पहले नगर निगम शहर को साफ-सुथरा बनाने का अभियान चलाएगा। सामुदायिक केंद्र, स्कूल, पार्क, मंदिर, सड़क आदि की युद्ध स्तर पर सफाई की जाएगी। नगर आयुक्त सीलम साईं तेजा ने शहर की सफाई सुधारने के सिलसिले में नगर निगम और जलकल के अधिकारियों के साथ सोमवार को बैठक की। नगर आयुक्त ने कम से कम 50 ऐसे स्थानों को चिह्नित करने का निर्देश दिया जहां कूड़ा डंप किया जाता है। ऐसे स्थानों को कूड़ा मुक्त कराने को कहा। इनके अलावा शौचालय, घाट, नाला-नाली को ढकने आदि का निर्देश दिया। इस बार स्वच्छ सर्वेक्षण में स्कूलों का भी सर्वे होगा। इसलिए बैठक में स्कूलों की सफाई के लिए भी कहा गया है। इनके अलावा कूड़ा प्रबंधन और रीसाइकिल का काम गंभीरता से करने के लिए कहा। जलकल के अधिकारी और इंजीनियरों को पानी की गुणवत्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.