लखनऊ, दिसम्बर 1 -- लखनऊ। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत जागरुकता के लिए क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 का सोमवार को शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन महापौर सुषमा खर्कवाल ने केडी सिंह बाबू स्टेडियम में किया, जहां खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। उद्घाटन समारोह के तुरंत बाद पहला मुकाबला महापौर इलेविन और मीडिया इलेविन के बीच खेला गया। मैच से पूर्व महापौर ने दोनों टीमों के कप्तानों को शुभकामनाएँ दीं और कहा कि खेल समाज को जोड़ने का माध्यम है, तथा स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण अभियान को आगे बढ़ाने में यह प्रभावी भूमिका निभा सकता है। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए बताया कि नगर निगम इस आयोजन को जीरो वेस्ट इवेंट के रूप में सम्पन्न कर रहा है, ताकि खेल के साथ स्वच्छता का संदेश भी मजबूती से स्थापित हो सके। महापौर ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.