स्वच्छ सर्वेक्षण की मैदानी प्रक्रिया पूरी, रैंकिंग पर टिकीं शहर की नजरें
गुड़गांव, मई 31 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। साइबर सिटी में स्वच्छ सर्वेक्षण की मैदानी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब शहर की नजरें अंतिम रैंकिंग रिपोर्ट पर टिक गई हैं। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय की विशेष टीम ने एक सप्ताह तक शहर के विभिन्न हिस्सों में घूमकर सफाई व्यवस्था, कूड़ा प्रबंधन, जनसुविधाओं और नागरिक सहभागिता का गहन मूल्यांकन किया। टीम ने प्रमुख बाजारों, आवासीय क्षेत्रों, सार्वजनिक स्थलों और कूड़ा निस्तारण केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने नागरिकों से सीधे फीडबैक लेने के साथ-साथ वीडियो और फोटोग्राफी के जरिए जमीनी हालात भी दर्ज किए। इस बार के सर्वेक्षण के दौरान शहर के कई इलाकों में ऐसी खामियां और कमियां सामने आई हैं, जो आगामी रैंकिंग में गुरुग्राम की राह में बड़ी बाधा बन सकती हैं। यह भी पढ़ें- स्वच्छ सर्वेक्षण क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.