मेरठ, अप्रैल 3 -- स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को बुलाई गई बैठक में भारी लापरवाही सामने आई। बैठक से 90 वार्डों में से 30 सुपरवाइजरों के अनुपस्थित रहने पर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं एक सुपरवाइजर कुंदन को कार्य में लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया। नगर आयुक्त ने शुक्रवार को नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमर सिंह को स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर सभी सफाई निरीक्षकों और सुपरवाइजर की बैठक कर सफाई-व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिये। नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने टाउन हॉल में जब बैठक की तो 30 सुपरवाइजर अनुपस्थित रहे। इसे स्वच्छ सर्वेक्षण के प्रति लापरवाही माना जा रहा है।नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने लापरवाही को लेकर नगर आयुक्त को जानकारी दे दी है। नगर आयुक्त ने सभी अनुपस्थित सुपर...